✨ ‘हमारी कलेक्टर दीदी’ का 10वां संस्करण — सपनों को मिली नई उड़ान! 🎯📚
वैशाली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विशेष करियर मार्गदर्शन कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। 💬
🎯 प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
📖 NCERT की पुस्तकों का अध्ययन
📰 समाचार-पत्र एवं करेंट अफेयर्स
📱 स्मार्टफोन व ऑनलाइन संसाधनों का सकारात्मक उपयोग
असफलता से सीखकर निरंतर प्रयास
डीएम ने विद्यार्थियों को संदेश दिया—सकारात्मक सोच, अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत ही सफलता की मजबूत नींव है। 🌟
उन्होंने कहा कि आर्थिक कठिनाइयाँ शिक्षा की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। उपलब्ध शैक्षणिक ऋण एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। 🚀
कार्यशाला में विद्यार्थियों को सैंपल प्रश्न, नोटबुक एवं पेन भी प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि कई विद्यार्थियों ने भविष्य में जिला पदाधिकारी बनने की इच्छा जताई। 👩💼👨💼
🌱 ‘हमारी कलेक्टर दीदी’ — बच्चों के सपनों को दिशा, आत्मविश्वास को पंख!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#HamariCollectorDidi #CareerGuidance #Vaishali #StudentMotivation #Education #CareerGuidance #DreamBig #DMVaishali
40 views | Vaishali, Bihar | Aug 22, 2026