कुशलगढ़: रामगढ़ में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब
भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को रामगढ़ से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान