फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव हलपुरा में रविवार की दोपहर लेम्प फटने से हादसा हुआ है। दलबीर नामक व्यक्ति चूड़ी जुड़ाई के लिए लेम्प में केरोसिन तेल डाल रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहाँ चिकित्स्कों द्वारा इलाज जारी है।