करछना: चिल्ली चकिया गांव के सामने भेड़ धोने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत, फैली सनसनी
रविवार सुबह 10 बजे के करीब घूरपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली चकिया गांव के सामने तालाब में भेड़ धोने गए ललसहिया गांव निवासी अतुल कुमार पाल पुत्र लाल बाबू एवं साथी रवि प्रजापति पुत्र रामनरेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को बाहर निकाल कर एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।