जांजगीर: कलेक्टर ने ऑडिटोरियम के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश
जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।