मुरैना: हाईवे पर सिकरौदा नहर के पास बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा,कई मोटरसाइकिलें हुई क्षतिग्रस्त
Morena, Morena | Jun 6, 2026 मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे में कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलें भी ट्रक की चपेट में आकर चकनाचूर हो गईं और मौके पर पुलिस पहुंच गई।