चांडिल प्रखंड के चौका थाना अंतर्गत मुसरीबेड़ा गांव के डुंगरीधार में बारिश से गोपाल महतो और सुधीर महतो का मकान गिर गया है।जिससे दोनों के परिवार जर्जर मकान में रहने के लिए विवश है।गोपाल महतो ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे आपदा प्रबंधन से क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा देने की मांग किया है।