लालगंज: गांधी इंटर कॉलेज को मिली कंप्यूटर सेट की सौगात, डिजिटल लैब का शुभारंभ राज्यसभा सांसद ने फीता काटकर किया
सांगीपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से मेधावी छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर सेट की सौगात मिली। बुधवार शाम 4 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सांगीपुर इंटर कॉलेज