रौन: हरिद्वार से 600 किमी पैदल कांवड़ लेकर शिवभक्त वनखंडेश्वर मंदिर पहुंचे, बाबा भोलेनाथ का गंगाजल से किया जलाभिषेक
Ron, Bhind | Aug 12, 2026 लोकेशन भिंड रिपोर्टर राहुल शर्मा भिंड सावन के पवित्र महीने मे भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है। इसी आस्था का एक अनूठा उदाहरण शहर में देखने को मिला,जब हरिद्वार से करीब 600 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा कर दो शिवभक्त भिंड के प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे दोनो युवकों ने कांवड़ में लाए गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया