खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. गुरुवार शाम लगभग पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संकीर्तन स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की. साथ ही संकीर्तन दलों के मृदंग बजाकर राधा गोविंद नाम उच्चारण करते हुए राधा कृष्ण की प्रतिमा की परिक्रमा की.