ढीमरखेड़ा: अंतरवेद में 5 दिन का खौफ खत्म: तालाब से मगरमच्छ पकड़ा गया, रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी सफलता
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम अंतरवेद में पिछले पांच दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार पकड़ लिया गया है। रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद इस खतरनाक अभियान में सफलता मिली, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्राम अंतरवेद के तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद गांव में भय का माहौल बन गया था। लोग तालाब के पास जाने से भी डर रहे थे।