फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पिछले दिनों दो स्थानों पर की गई चोरी का सामान व नगद रुपया मिला। साथ में चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद किया। पुलिस ने गुरुवार को दिन में लगभग 1:00 बजे कानूनी कार्रवाई करके चारों बदमाशों को न्यायालय भेज दिया।