अमरिया: भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन, अमरिया पुल पर नहर में उमड़ी भीड़
भीषण गर्मी और तेज लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे दोपहर होते ही सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। लोग जरूरी काम जल्दी निपटाकर घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ड्यूनी डैम से अमरिया जाने वाली डीबी फीडर नहर में अमरिया पुल के पास स्नान करते इतवार को 2 बजे दिखाई दे रहे हैं।