कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत मदनपुर के आश्रित ग्राम मांझीपारा में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए आवागमन लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। कच्चे रास्ते के कारण गर्मी में धूल और बारिश में कीचड़ से ग्रामीणों को परेशानी होती थी।
पीएम जनमन सड़क योजना के तहत मदनपुर से मांझीपारा तक 2.2 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण 129.65 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से कराया गया। 20 जनवरी 2025 को शुरू हुआ निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा हुआ। अब मांझीपारा सीधे मदनपुर से जुड़ गया है। इससे ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल और शहर तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है।
#JanjatiyaGauravDiwas
#SushasanSarkar
#PMJanmanSadakYojana
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh