चकाई: एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान चकाई पहुंचे पूर्व विधान पार्षद, मृतक के परिजनों से की मुलाकात
Chakai, Jamui | Dec 9, 2024 पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को 4:00 बजे चकाई पहुंचे तथा पिछले दिनों विभिन्न हादसे में मारे गए लोगों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। तथा कई लोगों को सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। श्री प्रसाद ने कहा कि वे लगातार जनता के सुख-दुख में साथ हैं।