चकाई: चकाई में जदयू जिला सम्मेलन के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान
Chakai, Jamui | Dec 5, 2024 आगामी 7 दिसंबर को जमुई में आयोजित जदयू के जिला सम्मेलन की सफलता को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को 2 बजे जदयू प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कियाजोड़ी, चोफला, पेटरपहाड़ी, चंद्रमंडी, बामदह के एक दर्जन गांवों में घूम-घूम कर जदयू कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया।