चकाई: चकाई से छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण पर मंदार पर्वत ले जाया गया
Chakai, Jamui | Dec 4, 2024 मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बुधवार को10 बजे प्रखंड के चकाई बाजार स्थित कन्या मध्य विद्यालय के छात्र–छात्राओं को परिभ्रमण पर ले जाया गया।विद्यालय के 50 से अधिक छात्र–छात्राओं को परिभ्रमण के लिए बांका जिला ले जाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेलेन हेंब्रम तथा समाजसेवी संजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण पर जाने वाले बस से रवाना किया।