कलमना थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर घर में हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, माता-पिता से विवाद कर रहे बड़े भाई पर उसके छोटे भाई ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन चिंतामन बांते (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की मां कुमारीबाई (50) की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए छोटे भाई समीर बांते (19) को हिरासत में लिया है। शुरुआत में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। घटनास्थल से चाकू भी जब्त किया गया है। हालांकि, उपचार के दौरान मोहन की मौत होने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी। पुलिस के अनुसार, मोहन को शराब की लत थी और वह नियमित रूप से परिवार से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगता था। परिवार के सदस्य मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं। पैसे नहीं मिलने पर मोहन कथित तौर पर परिजनों से विवाद करता था। बुधवार शाम कुमारीबाई काम से घर लौटीं। इसी दौरा�