बाढ़: पटना हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बाढ़ पहुंचने पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम
Barh, Patna | Aug 7, 2025 पटना हाई कोर्ट से बेल मिलने के बाद गुरुवार को लगभग साढ़े 11 बजे मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह बाढ़ पहुंचे, जहां से वे मोकामा जाएंगे, उसके बाद बड़हिया के शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद अपने क्षेत्र की जनता से भी मिलेंगे। वे लगभग 7 महीने बेऊर जेल में थे। पटना हाई कोर्ट ने संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें बेल दे दिया।