गुना नगर: ककरुआ गांव में जमीनी विवाद में 2 लोगो ने परिवार के लोगो पर मारपीट के लगाए आरोप, घायल जिला अस्पताल में भर्ती मामला दर्ज
आरोन थाना क्षेत्र के ककरूआ गांव में जमीनी विवाद में फरियादी बालकिशन यादव और राजभान यादव ने परिवार के लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में पुलिस को बताया, खेत की बागड़ कर रहे थे। इसी दौरान परिवार के चार से पांच लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी। दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।