रामगढ़: रामगढ़ चैंबर भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें व्यापारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा दिया गया। समारोह में चेंबर के वर्तमान और पूर्व सभी अध्यक्ष शामिल हुए।