सासनी: विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 100 दिवसीय नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया
Sasni, Hathras | Aug 19, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम के दौरान विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हाथरस की प्रतिनिधि द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।