शहीद प्रमोद सिंह चौक के पास स्थित एक ईंट भट्ठा के पीछे छापेमारी कर दाउदनगर थाना की पुलिस ने 151.905 लीटर देसी विदेशी शराब जब्त करते हुए एक मारुति ब्रेजा वाहन को जप्त किया है।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने सोमवार की शाम 4:00 बजे बताया कि पुलिस की एसआईटी टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।