अशोक नगर: अशोकनगर में शादी का झांसा देकर ₹1.25 लाख की ठगी का आरोप, रकम मांगने पर धमकी देने की शिकायत
अशोकनगर बेटे की शादी कराने का झांसा देकर एक महिला से 1 लाख 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बीते दिनों पीड़िता विध्याबाई पाल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, अगस्त 2025 में साधना चावला और पप्पू शर्मा ने बेटे वीरू पाल की शादी कराने के नाम पर रकम ली।