देव: केताकी गांव में सुरेश चौधरी के घर से 24 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, कंचनपुर थाना की पुलिस ने की कार्रवाई
सोमवार की संध्या 6:00 बजे जानकारी देते हुए कंचनपुर के नए थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर के ताकि गांव में सुरेश चौधरी के घर पर छापेमारी की गई। झोपड़ीनुमा घर के बाहर से अंडा बेचा जा रहा था अंदर में बारी-बारी से खोजबीन के बाद बोतल में 24 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई कंचनपुर की थाना की पुलिस कर रही है।