चौसा: चौसा-बक्सर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, हालत नाज़ुक, वाराणसी रेफर
Chausa, Buxar | Apr 13, 2026 चौसा-बक्सर स्टेट हाईवे पर रविवार सोमवार के दरमियानी रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र मे दर्दनाक हादसा हुआ। यादव मोड़ और बारा मोड़ के बीच एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार 34 वर्षीय मो. एजाज को जोरदार टक्कर मार दी। एजाज चौसा दुर्गा मंदिर के निवासी हैं। यूपी के भदौरा से ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गय