सांगानेर: राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, निकाय चुनाव में टिकाऊ उम्मीदवार को मिलेगा टिकट
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की लॉटरी के बाद राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए कहा कि जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहता है वह ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी जिताऊ और टिकाऊ उमीदवार को ही टिकट देगी। कार्यकर्ताओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।