सहदेई बुजुर्ग: गंगा कटाव से उजड़े सैकड़ों परिवार, राजद ने रिंग बांध निर्माण की मांग को लेकर सीओ को सौंपा आवेदन
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गनियारी गांव में गंगा नदी के तेज कटाव से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रखंड अध्यक्ष रोविन राय ने प्रभारी अंचल अधिकारी पूजा कुमारी को एक आवेदन सौंपा।आवेदन में बताया गया है कि गंगा के कटाव से गनियारी क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है।