वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर गांव निवासी सीआईएसएफ जवान सुजीत कुमार ठाकुर का असम के गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की देर रात देशरी थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।