बक्सर: जिले में औसतन 6,419 सिलेंडर की मांग, 5,772 की आपूर्ति, 26,707 रिफिल बुकिंग लंबित
Buxar, Buxar | Apr 4, 2026 प्रभारी डीएम निहारिका छवि ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में एलपीजी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। 13 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के बीच 1,03,213 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 3 अप्रैल तक एजेंसियों के पास 3,717 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। 3 अप्रैल तक कुल 709 शिकायतें प्राप्त हुईं। 613 शिकायतों का निष्पादन हुआ है।