अनूपपुर में संकल्प से समाधान अभियान तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत परिवहन विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में निःशुल्क पिंक ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना था।