प्रतापगढ़: बड़नपुर गांव में यात्रियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल
बड़नपुर गांव में कटरा मेदनीगंज से प्रतापगढ़ जा रहा ई रिक्शा बुधवार की शाम 5:30 बजे पलट गया। राहगीरों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया । ई-रिक्शा में बैठे आधार दर्जन लोगों को चोट आई थी। यात्रियों ने बताया कि ई रिक्शा चालक कान में लीड लगाया था। इसी से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों को स्थानी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।