प्रतापगढ़: देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव में मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव में हुई 6 नवंबर को मारपीट में घायल मनोज मिश्रा की इलाज के दौरान प्रयागराज में बुधवार को सुबह 11:00 बजे मौत हो गई। जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं किया। वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।