हरदोई: पूजा को प्रताड़ित करने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, थाना अतरौली पुलिस की कार्रवाई
खबर:
हरदोई के थाना अतरौली पुलिस ने मु0अ0सं0 224/2026 में दर्ज मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि ग्राम रामपुर छितिहा निवासी अभिषेक पुत्र सुखलाल द्वारा वादी की पुत्री को प्रताड़ित किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
इस मामले में पहले धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 108 हटाकर धारा 107 बीएनएस बढ़ाई गई। पुलिस ने नामजद आरोपी अभिषेक पुत्र सुखलाल, निवासी ग्राम रामपुर छितिहा, थाना अतरौली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम:
उ0नि0 अनुराग सिंह
का0 मनीष चौधरी
का0 गोल्डेन अहिरवार
स्रोत: हरदोई पुलिस / मीडिया सेल हरदोई
#Hardoi #UPPolice #HardoiNews #JanHunkarNews