खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जंगल कला गांव में भूसा बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही