लखीसराय: लखीसराय उत्पाद पुलिस ने जिले में दो जगहों से शराब के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया
शनिवार अपराह्न 3:41 बजे मध निषेध थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में शराब के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अशोक धाम स्टेशन एवं किऊल रेलवे स्टेशन में ट्रेन में जांच के क्रम में 51 लीटर बीयर एवं 11.490 लीटर विदेशी शराब के साथ आठ लोग गिरफ्तार हुए. खैरा मुसहरी से शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार हुए.