फर्रुखाबाद: गांव जरारी में स्मार्ट मीटर बदलने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
थाना कमालगंज के गाँव जरारी निवासी लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम रजनीकांत को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बिजली विभागों के द्वारा घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं इनको तत्काल प्रभाव से बदला जाए स्मार्ट मीटर में बहुत ही ज्यादा बिजली का बिल आ रहा है जिससे परेशानी हो रही है एक-एक महीने में लगभग ₹4000 व ₹5000 बिल आने से सभी ग्रामीण परेशान है।