बीरपुर: सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा कर बांधा रक्षा सूत्र, 108 बार परिक्रमा की
कार्तिक माह की सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को सुबह करीब छः बजे से वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुबह से ही पीपल वृक्षों के समीप महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने नए परिधान धारण कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।