भदोही: फरार चल रहीं सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग की चल संपत्ति की गई जब्त
नौकरानी के आत्महत्या मामले में दर्ज बंधुआ बाल श्रम सहित अन्य मामले में दर्ज मुकदमे में फरार चल रही सीमा बेग की चल संपत्ति सोमवार को पुलिस ने जब्त कर लिया। सोमवार को लगभग एक बजे विधायक के आवास पर पहुंची पुलिस ने विधायक के आवास के अंदर मौजूद सामग्रियों की गिनती की और उसके जब्ती कारण की कार्रवाई को पूरी किया। जब्ती की कार्रवाई के भरी संख्या में पुलिस मौजूद रही