भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र के ख्योखर में साइकिल स्टोर में लगी भीषण आग, हुआ सात लाख का नुकसान
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के आर्दश नगर ख्योखर में एक साइकिल स्टोर में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित रामफल बिंद के अनुसार आग से लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। उनके बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिसमें रखा सामान और नगदी भी जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।