गिद्धौर: मनरेगा में हाजिरी व्यवस्था बदलने से योजनाएं ठप, भुखमरी के कगार पर मनरेगा मजदूर
Gidhaur, Chatra | Apr 25, 2026 गिद्धौर(चतरा): प्रखंड क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत हाजिरी की नई प्रक्रिया से विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। अब प्रत्येक कार्यस्थल पर मजदूरों की उपस्थिति दो अलग-अलग तरीकों से दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। ग्रुपिंग फोटो और मोबाइल ऐप के जरिए हाजिरी बनाने की जटिल प्रक्रिया से कई योजनाएं पूरी तरह से ठप पड़