*ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने खालिद लतीफ को बनाया कानूनी सलाहकार*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की नियुक्ति, वंचितों को न्याय दिलाने का लक्ष्य*
*लखनऊ/आजमगढ़।* ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता खालिद लतीफ, उच्च न्यायालय इलाहाबाद को पार्टी का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद की संस्तुति पर यह नियुक्ति की है। खालिद लतीफ ग्राम मकसूदिया, पोस्ट अम्बारी, तहसील फूलपुर, आजमगढ़ के निवासी हैं और लंबे समय से न्यायिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कमजोर, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। खालिद लतीफ के अनुभव से संगठन को कानूनी मामलों में मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त कानूनी सलाहकार ने कहा कि वह संगठन के संविधान व सामाजिक न्याय के मिशन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे।
_जारीकर्ता: मुख्तार अहमद, प्रदेश संगठन मंत्री_
#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #