गोवर्धन: गोवर्धन पुलिस ने दबोचे दो साइबर ठग, बरामद हुए फर्जी दस्तावेज और मोबाइल, एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
थाना गोवर्धन पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रेलवे अंडरपास के पास से दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच फर्जी पहचान पत्र और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया