कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि जिन प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही संभव है, उनमें त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही ऐसे प्रकरण जिनमें अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित विभागों से समन्वय कर आवेदकों को राहत प्रदान की जाए। कलेक्टर ने लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा करने तथा निराकरण की स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
इस साप्ताहिक जनसुनवाई में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पट्टा प्रदाय करने, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने, भूमि का सीमांकन करने, भू-अर्जन अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलवाने, बीमारी हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने, भूमि पर आने-जाने का रास्ता खुलवाने, निजी भूमि पर अतिक्रमण करने, सेवानिवृत्ति पश्चात क्लेमों का भुगतान करने, आंगनवाड़ी में फर्जी नियुक्ति करने, लोन माफ करने, मजदूरी की राशि का भुगतान करने, अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, खनिज खदान की लीज निरस्त करने, हाउंसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकानों को फ्रीहोल्ड करने के संबंध में, कृषि भूमि का आपसी बटवारा करने, फर्जी फौती नामांतरण करवाने, अवैध खनन रोकने, प्रायवेट स्कूल द्वारा अवैॅध रूप से पूरे साल की फीस जमा कराने, दिव्यांग व्यक्ति को ट्रायसिकल प्रदाय करने, वृद्धा पेंशन प्रदाय करने सहित विभिन्न समस्याओं तथा मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री मीना ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त समस्त आवेदनों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे, ताकि किसी भी आवेदक को अपनी बुनियादी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इस जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके न्यायोचित व वैधानिक समाधान के संबंध में संबंधित मैदानी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
3 views | Dhar, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026