जमुई: डुमरी चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने 378 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो वाहन किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Dec 8, 2024 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एएसआई रौशन कुमार सहित अन्य उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे वाहन जांच के क्रम में 42 पेटी यानि 378 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो वाहन को जब्त किया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।