बसंतपुर: भीमनगर पुलिस ने वाहन जांच में गलत नंबर प्लेट वाली बाइक के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सीमावर्ती क्षेत्र की भीमनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के भगवानपुर पंचायत स्थित समदा गढ़ी हाई स्कूल के समीप वाहन जांच के दौरान एक बाइक को जब्त किया है. बाइक के नंबर की जांच करने पर बाइक का नंबर गलत पाया गया. जिसके बाद बाइक पर सवार दो लोगों को बाइक के साथ थाना लाया गया. बाइक सवार दोनों ही लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर