जमुई: इग्नू परीक्षा में कदाचार पर सख्ती, केकेएम कॉलेज केंद्र से छह परीक्षार्थियों को किया गया निष्कासित
Jamui, Jamui | Jun 4, 2026 इग्नू की जून 2026 टर्म एंड परीक्षा गुरुवार 3 बजे केकेएम कॉलेज परीक्षा केंद्र संख्या 0577 पर कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े जाने पर छह परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। प्रथम पाली में 45 में से 39 तथा द्वितीय पाली में 95 में से 89 परीक्षार्थी शामिल हुए।