लोनी: रूप नगर कॉलोनी से पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद
Loni, Ghaziabad | Apr 24, 2024 एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार दोपहर लोनी के रूप नगर कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वाहन चोर ने अपना नाम सचिन पुत्र राजू निवासी डबल पानी की टंकी रूपनगर कॉलोनी बताया है। जिसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई।