लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान नसबंदी कॉलोनी से एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है।
Loni, Ghaziabad | Apr 23, 2024 एसीपी लोनी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली के क्षेत्र में एक वाहन चोर चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वाहन चोर ने अपना नाम शादाब निवासी डाबर तालाब बताया है। चोर ने बताया कि बरामद बाइक उसने लाल बाग सब्जी मंडी के पास से चोरी की थी। चोरी की बाइक को वह बेचने की फिराक में घुम रहा था।