लोनी: कारोबारी की गोलीमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने ट्रानिका सिटी से गिरफ्तार किया
Loni, Ghaziabad | Apr 23, 2024 एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कारोबारी भगवान को गोली मारी थी। पैसों के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। हत्या के मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और दो मोबाइल बरामद किए है।